बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला) में प्रतिभा ने बाजी मारी
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग द्वारा खेल परिसर में पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में एम.ए. अंतिम वर्ष के छात्र जोगेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.ए. प्रथम वर्ष के आकाश दूसरे व यश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एम.ए. प्रथम वर्ष की प्रतिभा विजेता रही, जबकि मेघा दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभागाध्यक्षा प्रो. शालिनी सिंह और खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Girish Saini 

