प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना नीली क्रांति को दे रही नई गतिः डीसी सचिन गुप्ता

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना नीली क्रांति को दे रही नई गतिः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना देश के ब्लू रिवोल्यूशन को नई गति प्रदान कर रही है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य देश में मत्स्य पालन क्षेत्र का समग्र विकास करना है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इस योजना के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने, मछुआरों की आय में वृद्धि करने तथा रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत आधुनिक मत्स्य पालन, कोल्ड स्टोरेज, मछली परिवहन, प्रसंस्करण तथा विपणन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही मछुआरों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से भारत को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। योजना के तहत मीठे एवं खारे पानी के तालाब बनाकर मत्स्य पालन पर अनुदान प्रदान किया जाता है।