कार्यशाला में किया यौगिक क्रियाओं एवं ध्यान का अभ्यास
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग क्लब के तत्वावधान में योग एवं ध्यान विषय पर जारी कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न यौगिक गतिविधियां आयोजित की गई। बतौर विशेषज्ञ मंजू, नरेश व नीरू ने शिरकत की। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।
विशेषज्ञ मंजू ने योग एवं ध्यान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को अवश्य शामिल करना चाहिए। नरेश व नीरू ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यौगिक अभ्यास किया। कार्यक्रम संचालन डॉ मोना मल्होत्रा ने किया। इस दौरान डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, निधि मौजूद रहे।

Girish Saini 

