सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया

सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के योग प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के दूसरे दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई।

प्रकोष्ठ समन्वयिका अनिला बठला ने नियमित सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। मौसम के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया। इस दौरान डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. राजेश, डॉ. प्रोमिला यादव, डॉ. शिखा, डॉ. संदीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।