सिरतार में इग्नू के पीजीडीआरपीसी कोर्स की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय सिरतार (इग्नू वर्क सेंटर) में शनिवार को इग्नू नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित पीजीडीआरपीसी कोर्स की आंतरिक एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान सिविल अस्पताल रोहतक के रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट डॉ. कर्मवीर कुंडू ने बाह्य परीक्षक के रूप में तथा सिरतार के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने आंतरिक परीक्षक के रूप में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करवाई। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के उपनिदेशक डॉ. अमित जैन ने ऑनलाइन माध्यम से जुडक़र परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की तथा विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
इस दौरान विद्यार्थियों से पुनर्वास मनोविज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और विषयों पर उनकी समझ का मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षा में कुल 22 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सिरतार के प्राचार्य एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. ए.डी. पासवान ने कहा कि इस प्रकार की प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Girish Saini 

