जीजेयू में ‘प्रबोधिनी’ का रंगारंग आगाज, हरियाणवी संस्कृति के दिखे रंग

सात मंचों पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और साहित्यिक विधाओं में दिखाई प्रतिभा

जीजेयू में ‘प्रबोधिनी’ का रंगारंग आगाज, हरियाणवी संस्कृति के दिखे रंग

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में तीन दिवसीय 14वें विवि स्तरीय युवा महोत्सव ‘प्रबोधिनी’ का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीसीएस एचएयू के कुलपति प्रो. बी.आर. कम्बोज और सीआरएसयू के कुलपति प्रो. आर.पी. सैनी मुख्य अतिथि रहे। जीजेयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने अध्यक्षता की।

प्रो. बी.आर. कम्बोज ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। प्रो. आर.पी. सैनी ने हरियाणवी भाषा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

इससे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई सांस्कृतिक शोभायात्रा ने समारोह में उत्साह भर दिया। सात मंचों पर विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, गायन, नाटक, रागनी, कविता पाठ, चित्रकला और अन्य विधाओं में प्रतिभा दिखाई। प्रस्तुतियों में सामाजिक मुद्दों और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली।