गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ

12 दिनों तक होगा गुरु की महिमा का बखान।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ

रोहतक, गिरीश सैनी। आगामी 5 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह की संगत द्वारा शुक्रवार से प्रभात फेरी कार्यक्रम शुरू किया गया। हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रभात फेरियों का यह सिलसिला 12 दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अमृत वेले अरदास के बाद निशान साहिब की अगुवाई में प्रभात फेरी शुरू हुई। प्रभात फेरी निकाल कर शहर के विभिन्न इलाकों में गुरु की महिमा का गुणगान किया जा रहा है।

 

इस दौरान गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह की हजूरी रागी बीबा मनजोत कौर ने मधुर शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। महिलाओं और बच्चों ने भी फेरी के दौरान शब्द कीर्तन किया। फेरी ने जगह-जगह रुककर गुरु के नाम और संदेशों का बखान किया। विभिन्न स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान हजूरी रागी बीबा मनजोत कौर, सरदार लाभ सिंह, कुलदीप सिंह सोनी, सरदार हरिंद्र सिंह, परमजीत कौर, रविंदर कौर, मीत कौर, सोनिया, इशिता भाटिया, अमनदीप सिंह, महेश चिटकारा, सौरभ हंस, मनीष बजाज, प्रीति, सान्या, राहुल मक्कड़, कपिल बजाज, मानसी जुनेजा, संजय, विनोद सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही।