सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूली छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से एचपीवी संक्रमण से बचाव और समय पर टीकाकरण का संदेश दिया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रतिभा एवं रीजनल मैनेजर डॉ. अपर्णा ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श भी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अभिभावकों से पात्र किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की। यह गतिविधि सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।