पृथ्वी दिवस पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

स्लोगन लेखन में राखी ने बाजी मारी।

पृथ्वी दिवस पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एमडीयू के यूथ रेड क्रॉस द्वारा पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि, प्रो. बी नरसिम्हन (निदेशक, आईक्यूएसी), प्रो. विनीता हुड्डा (डीन, सीडीसी) और प्रो. अनीता रानी सेहरावत (बॉटनी विभागाध्यक्षा) ने शिरकत की।

बतौर मुख्य वक्ता, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी नांदल ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजू धीमान व प्रो. आशा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन में राखी (एनआरएस कॉलेज) ने प्रथम, अंजू (एमकॉम, एमडीयू) ने दूसरा तथा मोहित (एलएन हिंदू कॉलेज) ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वनस्पति विभाग, एमडीयू की नेहा, मुस्कान व नीरज की टीम प्रथम, लविशा (बीए-बीएड इंटीग्रेटेड) दूसरे तथा केशव (वैश्य कॉलेज, रोहतक) तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. मीनू, डॉ. बिंदु और डॉ. समुन्दर कौशिक ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।