नगर निगम की 8 एकड़ जमीन से हटवाया गया कब्जा

नगर निगम की 8 एकड़ जमीन से हटवाया गया कब्जा

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक नगर निगम के आयुक्त डा आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व न्यायालय में चल रहे नगर निगम की लगभग 8 एकड़ भूमि के केस का निर्णय नगर निगम के पक्ष में आया, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव सुनारियां में लगभग 8 एकड़ भूमि से कब्जा हटवाया गया तथा डयूटी मजिस्ट्रेट नगर अभियंता सत्यव्रत की निगरानी में भूमि को निगम के कब्जे में लिया गया है। 

 निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में नगर निगम की भूमि की डीमार्केशन का कार्य किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द करवा कर कब्जा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नगर निगम की जमीन पर किए हुए अवैध कब्जे को स्वयं हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा कब्जे को हटवाया जायेगा तथा इस पर होने वाला हर्जा-खर्चा भी सम्बन्धित से वसूला जायेगा।