साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने किया दंगा निरोधक उपकरण चलाने का अभ्यास
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुलिस लाईन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों सहित सभी थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई।

Girish Saini 

