पीएम-नैम अप्रेंटिसशिप मेला रोहतक में 9 फरवरी कोः उपायुक्त सचिन गुप्ता

पीएम-नैम अप्रेंटिसशिप मेला रोहतक में 9 फरवरी कोः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएम-एनएएम) का आयोजन 9 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे सैनिक परिवार भवन (तहसील परिसर के निकट) में किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अप्रेंटिसशिप अधिनियम के अंतर्गत प्रतिष्ठानों/उद्योगों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपनी कुल कार्यशक्ति का 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अप्रेंटिस नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि व समय पर मेले में पहुंचकर विभिन्न संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अप्रेंटिसशिप अवसरों की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं।