रक्तदान के लिए एमडीयू गणित विभाग में शपथ
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के गणित विभाग में एनएसएस के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक अक्टूबर को होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के मद्देनजर विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसकी जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को रक्तदान की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयं रक्तदान करने और अन्य पात्र लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गिल सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

