34वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
मन्नत व तनिष्का तथा एलिना व उदिता की जोड़ी भिड़ेंगी अंडर-13 गर्ल्स डबल्स क्वार्टर फाइनल में।
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.), रोहतक के तत्वावधान में चल रही 34 वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन, रविवार को अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 (बॉयज व गर्ल्स) के सिंगल्स और डबल्स के रोचक मुकाबले जारी रहे।
डीबीए के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जमकर पसीना बहाया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों सहित प्रतिभागी खिलाड़ी, अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि रविवार को हुए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे।
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में नायरा, देवांगना, मान्या और सृष्टि का मुकाबला होगा। प्राशी, भान्वी, नायशा और देवांगना ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अश्मी, नयाशा, प्राशी और दक्षा ने प्रवेश किया। अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अश्मी, खुशी, अक्षिता और तमन्ना ने जगह बनाई। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गरिमा कुंडू, मनस्वी राणा, अर्शिता और सीरत बधवार का मुकाबला होगा। अंडर-13 गर्ल्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में मन्नत व तनिष्का तथा एलिना व उदिता की जोड़ी ने जगह बनाई।
अंडर-11 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मयंक, मनवीर, शिवांश और जहान में भिड़ंत होगी। अंडर-11 बॉयज डबल्स के क्वार्टर फाइनल में कनिष्क व सक्षम, मनवीर व विश्वेंद्र, तथा जहान व शिवांश की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-13 बॉयज डबल्स के क्वार्टर फाइनल में दीपांशु व यश, अरिहान व कुंवरजीत, गातिक व रोहन तथा दिव्यांश व रक्षित की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-17 बॉयज डबल्स के क्वार्टर फाइनल में रितिक व यश तथा मानव व शिवांग की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-13 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पर्व, दीपांशु, समर्थ और यश ने जगह बनाई। अंडर-15 बॉयज सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल हरमन, अमन, गुनीत और जागृत ने जीता। अंडर-17 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वंश, तुषान, रोहित और दक्ष ने जगह बनाई। अंडर-19 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हृतिक, यश, सुजल और अर्जुन का मुकाबला होगा। मैन्ज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गौतम वालिया, अंकित, वंश और रिदम में भिड़ंत होगी। वहीं, अंकित व गौरव की जोड़ी ने मैन्ज डबल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Girish Saini 

