सीनियर नेशनल टारगेट बॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे हरियाणा के खिलाड़ी
रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय टारगेट बॉल एसोसिएशन द्वारा 13वीं सीनियर नेशनल टारगेट बॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आयोजन रुद्रपुर (उत्तराखंड) में 4 से 7 अप्रैल तक किया जाएगा। ये जानकारी हरियाणा टारगेट बॉल एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका चयन हरियाणा के विभिन्न जिलों से किया गया है।
हरियाणा टारगेट बॉल एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सैनी एजुकेशन सोसाइटी रोहतक के अध्यक्ष अवनीश सैनी, हरियाणा टारगेट बॉल एसोसिएशन के प्रधान अरुण सैनी, महासचिव एडवोकेट उमेश कौशिक, कोषाध्यक्ष धीरज सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

