हिंदू कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण
विश्व पृथ्वी दिवस पर स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वाईआरसी इकाई के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व पृथ्वी दिवस पर स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में वाईआरसी इकाई के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब का सामूहिक उत्तरदायित्व है। इस दौरान डॉ. हरदीप सिंह, डॉ. दीप्ति, डॉ. प्रवीण, डॉ. संदीप, डॉ. प्रमिला, वाईआरसी काउंसलर डॉ. शालू, डॉ राजेश सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

