पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर हिंदू कॉलेज में पौधारोपण किया

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर हिंदू कॉलेज में पौधारोपण किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हिंदू शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के जन्मदिन पर स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित हिंदू शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने स्व. डॉ मंगल सेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री ने कॉलेज प्रांगण में कल्पवृक्ष का पौधा लगाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा 100 से अधिक पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा ने स्वागत संबोधन किया। इस दौरान प्रबंध समिति के प्रधान श्याम कपूर सहित अन्य पदाधिकारियों सहित शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मी मौजूद रहे।