विरासत की हिफ़ाज़त अभियान के तहत तिलयार पर पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित

विरासत की हिफ़ाज़त अभियान के तहत तिलयार पर पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। विरासत एवं पर्यटन विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे “विरासत की हिफ़ाज़त” अभियान के तहत स्थानीय तिलयार टूरिस्ट रिजॉर्ट में शुक्रवार को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस आयोजन में विद्यालयों एवं होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यटन, विज्ञान, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण विषयों पर क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया। तिलयार के अधिकारी अनिल धीमान ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सहित पौधारोपण भी किया।

स्कूली बच्चों को तिलयार झील व चिड़ियाघर का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने नौकायन का आनंद भी लिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।