एडीसी नरेंद्र कुमार ने पीएम श्री स्कूल में शिक्षा व सुविधाओं की गुणवत्ता परखी

एफएलएन कक्षाओं में विद्यार्थियों से किया संवाद, नियमित अभ्यास पर जोर दिया

एडीसी नरेंद्र कुमार ने पीएम श्री स्कूल में शिक्षा व सुविधाओं की गुणवत्ता परखी

रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंप्यूटर लैब, अटल लैब, डिजिटल बोर्ड, कक्षाओं, शौचालयों, स्वच्छता व्यवस्था और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही मिड-डे मील के खाद्यान्न भंडारण और विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची।

एडीसी नरेंद्र कुमार ने एफएलएन कक्षाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर स्किल पासबुक व ट्रैकर की जांच की। उन्होंने तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पैटर्न प्रैक्टिस करवाने और नियमित अभ्यास पर जोर दिया। शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार के सुझाव दिए। प्राचार्य संजीव ने सुझावों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आश्वासन दिया।