दोआबा कालेज में फोटोग्राफी एग्जीबिशन आयोजित

दोआबा कालेज में फोटोग्राफी एग्जीबिशन आयोजित
दोआबा कालेज में आयोजित फोटोग्राफी एग्जीबिशन में तस्वीरों को देखते हुए विद्यार्थी ।

जालन्धर, 18 सितम्बर, 2026: दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट जर्नलिज्म एवं मॉस कम्युनिकेशन्स विभाग द्वारा युवाओं द्वारा भविष्य की सरंचना विषय पर फोटोग्राफी एग्जीबिशन का आयोजन किया गया । इस फोटोग्राफी एग्जीबिशन में विद्यार्थियों द्वारा खींची गई तकरीबन 500 तस्वीरों की एंट्रीयां प्राप्त हुई । जिनमें से 160 बढ़िया तस्वीरों को शार्टलिस्ट करने के उपरान्त एग्जीबिशन में दर्शाया गया ।
इनमें से बढ़िया तस्वीरों को निर्णायकगणों- प्रसिद्ध फोटोग्रॉर्फस सूरज राज डोगरा और अभिनन्दन बसी ने तकनीकी पहुलूओं एवं क्रिएटिव कम्पोजीशन के आधार पर विद्यार्थी तरुणजीत सिंह ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय, अर्शप्रीत ने तृतीय, गुरजीत एवं दृष्टि ने संयुक्त रूप से सांतवना पुरस्कार प्राप्त किया । प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि प्रोफैशनल फोटोग्राफी में विद्यार्थियों को पारंगत बनाने हेतु यह प्रदर्शनी काफी सार्थक साबित हुई है तथा इसमें विद्यार्थियों को नवीन सोच और सृजनात्मक विचारों से तस्वीरें खीचने के लिए बखूबी प्रेरित किया गया है । 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी व डॉ. सिमरन सिद्दू ने विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।