विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर पीजीआईएमएस, रोहतक में समारोह आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर पीजीआईएमएस, रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल, डीन डॉ. अशोक चौहान और डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य को सामान्य स्वास्थ्य के साथ जोड़ना आवश्यक है और इसके लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और शिक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को इस दिशा में प्रेरित करने की बात कही ताकि समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
डीन डॉ. अशोक चौहान ने मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को अहम बताया। डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी से ही मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुनाथ बीसी ने मौखिक स्वास्थ्य के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि मौखिक स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने समुदाय में मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आयोजित नुक्कड़ नाटक, क्विज़, पोस्टर मेकिंग सहित अन्य गतिविधियों में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
डॉ. भावना ने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रिपोर्ट पेश की, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा, और वंचित वर्ग के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। अंत में पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान डॉ. जिज्ञासा दुहन, डॉ. पंकज सांगवान, डॉ. विपुल यादव, डॉ. अंशुल, डॉ. महेश, डॉ. मयंक, डॉ. रविंदर, और डॉ. हरनीत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

