बेटी के जन्म पर कुआं पूजन किया

बेटी के जन्म पर कुआं पूजन किया

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुगर मिल सर्कल शहरी खंड स्थित न्यू राजेंद्र कॉलोनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम के तहत बेटी के जन्म पर कुआं पूजन आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जन को कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम तथा बेटा-बेटी को एक समान प्यार व अवसर प्रदान करने बारे शपथ दिलवाई। सर्कल सुपरवाइजर सीमा ने बताया कि कॉलोनी निवासी संगीता के घर बेटी के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जन को लैंगिक समानता व बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के साथ-साथ बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा बारे जागरूक किया गया।