फिरोजपुर कैंट मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन बने पवन कुमार गर्ग ओर सुरेश कुमार को मेंबर नियुक्त किया 

पवन कुमार गर्ग ने विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का किया धन्यवाद 

फिरोजपुर कैंट मार्किट कमेटी के वाईस चेयरमैन बने पवन कुमार गर्ग ओर सुरेश कुमार को मेंबर नियुक्त किया 

फिरोजपुर: बुधवार को कैंट मार्किट कमेटी वाईस चेयरमैन पवन कुमार गर्ग ओर सुरेश कुमार को विधायक परमिंदर सिंह पिंकी द्वारा नियुक्त किया गया। जानकारी देते हुए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले हर व्यक्ति को पार्टी द्वारा पद दिया जाता है। उन्होनें बताया कि पवन कुमार गर्ग ओर उनका परिवार बड़े वर्षो से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे है।

इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे  चेयरमैन हरिन्दर सिंह साब ने पवन कुमार गर्ग को मार्किट कमेटी का वाईस चेयरमैन नियुक्त होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने चेयरमैन हरिन्दर सिंह साब ओर पवन कुमार गर्ग का मुह मीठा करवाया।  वही पवन कुमार गर्ग ने कांग्रेस पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ओर विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का धन्यवाद किया ओर कहा की पूरे तनदेही ओर निस्वार्थ भावना के साथ अपने पद पर बेठ कर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होनें बताया कि वह विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनको पद सौंपा है।

इस अवसर पर एसडीएम अमित गुप्ता, मार्किट कमेटी सेक्टरी जसप्रीत गिल, सिटी मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुखविन्द्र सिंह अटारी, वाईस चेयरमैन कुलदीप गखड़, पिए डी पी बैंक के चेयरमैन बलबीर सिंह बावा, कैंट व्यपार मंडल अध्यक्ष रूप नारायण, कटोरा गाव के सरपंच गुरदियाल सिंह, भगवान सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह पम्मा, बलबीर बाठ, प्रवीण मंगल, रमन कुमार गर्ग, हेमंत मित्तल, बेयनत सीकरी के अलावा कांग्रेसी नेता ओर वर्कर मौजूद थे।