पीजीआईएमएस में पेशेंट सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित

पीजीआईएमएस में पेशेंट सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक के पेशेंट सेफ्टी सेल द्वारा एक पेशेंट सेफ्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के बीच जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित हेल्थकेयर प्रैक्टिस को मजबूत करना था। इस दौरान पेशेंट केयर और पेशेंट सेफ्टी के विभिन्न ज़रूरी पहलुओं पर फोकस किया गया।

डॉ. मनीषा नाडा ने पेशेंट सेफ्टी के मुद्दों पर ज़ोर देते हुए हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशन्स में सेफ्टी का एक मजबूत कल्चर विकसित करने की बात कही। उन्होंने मेडिकल गलतियों को कम करने और पेशेंट केयर की क्वालिटी को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. विवेक ने ड्रग सेफ्टी पर चर्चा करते हुए दवा के सही इस्तेमाल, सुरक्षित प्रिस्क्रिप्शन प्रैक्टिस और दवा से जुड़ी गलतियों को रोकने की अहमियत पर ज़ोर दिया।

डॉ. राज ने हैंड हाइजीन के बारे में बताया और हेल्थकेयर सेटिंग्स में इन्फेक्शन को रोकने और पेशेंट सेफ्टी बनाए रखने में इसकी अहम भूमिका के बारे में बताया। डॉ. वसुधा ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर विचार साझा करते हुए तय गाइडलाइन्स के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से अलग करने, हैंडल करने और डिस्पोजल करने की अहमियत पर बताई।

डॉ. रेणु ने सेफ़ ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस के साथ ही कॉम्प्लिकेशंस को रोकने और पेशेंट की सेफ्टी पक्का करने के लिए ट्रांसफ्यूजन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर ज़ोर दिया। डॉ. प्रियंका सोनी ने हॉस्पिटल एक्वायर्ड इंफेक्शन पर चर्चा करते हुए हेल्थकेयर से जुड़े इंफेक्शन को कम करने के लिए बचाव के तरीकों और इंफेक्शन कंट्रोल स्ट्रेटेजी के बारे में डिटेल में बताया।