समाचार पाठन प्रतियोगिता में पलक रही अव्वल

समाचार पाठन प्रतियोगिता में पलक रही अव्वल

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा की अध्यक्षता में अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी में समाचार पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागाध्यक्षा डॉ. शिखा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने तथा भाषा को सही से बोलना सीखने में सहायक हैं।

इस प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम, खुशबू दूसरे और मुस्कान व चित्रा तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार कार्तिक को मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.शिखा, डॉ. हर्षिता छिक्कारा, डॉ. सुमित कुमारी दहिया और डॉ. ज्योति देसवाल ने निभाई। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।