बुजुर्गों की देखभाल के लिए परमार्थ अस्पताल में पेड नर्सिंग केयर यूनिट शुरू

बुजुर्गों की देखभाल के लिए परमार्थ अस्पताल में पेड नर्सिंग केयर यूनिट शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय वैश्य कॉलेज रोड  स्थित परमार्थ अस्पताल में सरस्वती मित्तल सेवा ट्रस्ट, महम द्वारा पेड नर्सिंग केयर यूनिट (वृद्धाश्रम) शुरू की गई। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय मित्तल (महम वाले) रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने की। संयोजक गोबिंद राम सिंगल रहे।

इस यूनिट में बुजुर्गों को कम खर्च में एसी कमरे, भोजन, नर्सिंग केयर और डॉक्टर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। जरूरत के अनुसार नियमित स्वास्थ्य निगरानी और उपचार की व्यवस्था भी रहेगी। ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देना है, जिन्हें निरंतर देखभाल की जरूरत है।

इस दौरान ट्रस्ट के सिलाई सेंटर के बच्चों को प्रमाण-पत्र और सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में अशोक बुवानीवाला, नरेश जैन, हरिओम, जय भगवान, कुलवंत राय, प्रमोद जैन, कृष्ण मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।