राष्ट्रीय लोक अदालत में 32 हजार से अधिक मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 32 हजार से अधिक मामलों का निपटारा

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में शनिवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। रोहतक न्यायालय में सात बेंच गठित की गईं, जिनकी अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र कुमार, एमएस आर्या शर्मा (फैमिली कोर्ट), मोहम्मद सगीर (सीजेएम) सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने की। महम में भी एक बेंच गठित की गई।

लोक अदालत में कुल 36,780 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 32,368 लंबित एवं पूर्व-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया गया। एनआई एक्ट के 1,752 मामलों में से 1,155 का समाधान हुआ। वहीं, बिजली से संबंधित 1,657 मामलों का भी निपटारा किया गया।