दोआबा कालेज जालन्धर के जर्नलिज्म के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
दोआबा कॉलेज के प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के जर्नलिज्म के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू की समैस्टर की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
जालन्धर, 19 जून, 2025: दोआबा कॉलेज के प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के जर्नलिज्म के विद्यार्थियों ने जीएनडीयू की समैस्टर की परीक्षाओं में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया ।
डॉ. प्रदीप भण्डारी ने बताया कि बीएजेएमसी के समैस्टर-5 के विद्यार्थी अमृता एवं भवेश ने संयुक्त रूप से जीएनडीयू में दूसरा, सिमरन ने तीसरा, सृष्टि ने चौथा और अनुकृति ने जीएनडीयू में पाँचवा मैरिट स्थान प्राप्त किया । इसी तरह एमएजेएमसी समैस्टर-1 में प्रदीप कुमार ने जीएनडीयू में पहला, भूमिका एवं दीक्षा ने संयुक्त रूप से तीसरा, कंचन ने चौथा स्थान प्राप्त किया । एमएजेएमसी समैस्टर-3 में विद्यार्थी बिक्रमजीत सिंह ने दूसरा, करण और दमनप्रीत ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया।
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने इन मेधावी विद्यार्थियों, इनके अभिभावकों, विभागाध्यक्षा डॉ. सिमरन सिद्धू व प्राध्यापको को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी । डॉ. प्रदीप भण्डारी ने बताया कि कॉलेज के जर्नलिज्म विभाग का बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर - श्री यश राज चोपड़ा टीवी मीडिया स्टूडियो, कम्यूनिटी रेडियो राबता तथा विभाग द्वारा जर्नलिज्म के विद्यार्थियों को करवाये जाने वाले सैमीनार, वर्कशॉप और प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के शैक्षणिक दौरे ऐसे बढ़िया नतीजों में सहायक साबित हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि जर्नलिज्म विभाग के प्राध्यापक विद्यार्थियों को रिपोर्ट एवं डिजीटल कंटेंट राईटिंग, न्यूज़ रीडिंग एवं एडिटिंग पी.आर. की ट्रैनिंग, कैमरा हैंडलिंग की बारीकियों, शार्ट फिल्म मेकिंग, कम्युनिटी रेडियो में आरजेईंग स्टूडियों में ऐंकरिंग स्क्रिप्ट राईटिंग, ऐडवरटिजमेंट डिजाईनिंग ग्राफिक डिटेलिंग आदि का बखूबी ट्रैनिंग देते हैं तथा विभिन्न प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक उद्योगों में इन विद्यार्थियों की अनिवार्य इन्टर्नशिप भी लगाई जाती है जिससे कि विद्यार्थियों की बढ़िया प्लेसमैंट हो पाती है ।
City Air News 


