गौड़ ब्राह्मण बीएड कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए - पाठ्यक्रम का अवलोकन एवं विद्यालयीय प्रशिक्षण विषय पर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने बीएड पाठ्यक्रम की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम संचालन डॉ विनोद कुमार ने किया। शैक्षिक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ गीता रानी ने प्रशिक्षण में प्रयोग किए जाने वाले कौशल के तत्वों की जानकारी दी। विद्यालयीय प्रशिक्षण के दौरान पाठ योजना बनाना, शिक्षक डायरी, विद्यार्थियों की उपस्थिति आदि की जानकारी दी गई और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी मौजूद रहे।