एमडीयू में एमबीए की 27 सीटों पर दाखिले का मौका, ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर तक

एमडीयू में एमबीए की 27 सीटों पर दाखिले का मौका, ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर तक

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीए की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इमसार के तहत एमबीए (एसएफएस) में 3 और एमबीए (बिजनेस साइकोलॉजी) में 24 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 से 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची 18 सितंबर को जारी होगी। अंतिम चरण की काउंसलिंग 21 सितंबर को होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 22 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने इन पाठ्यक्रमों के लिए पहले ही आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।