ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशनः अवैध हथियार सहित दो युवक काबू

ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशनः अवैध हथियार सहित दो युवक काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व 6 रौंद बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

प्रभारी एवीटी एवं एंटी सेंध स्टाफ व पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सांपला बस अड्डा के पास दिल्ली रोड पर गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झज्जर रोड पुल, सांपला के पास से मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया। जिनकी पहचान साहिल निवासी विजय विहार, रोहिणी (दिल्ली) व प्रवेश निवासी गन्नौर (सोनीपत) के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर साहिल के पास से एक देसी पिस्तौल, 3 रौंद व प्रवेश से 3 रौंद बरामद हुए।