एमडीयू में मर्सी चांस के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 20 जून तक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू ने हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए मर्सी चांस के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून 2026 कर दी है। पहले निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी अब अतिरिक्त समय का लाभ उठा सकेंगे। मर्सी चांस के तहत विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। साथ ही उन्हें अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) का अवसर भी मिलेगा। हालांकि बीएड पाठ्यक्रम में अंक सुधार की सुविधा लागू नहीं होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि वर्ष 2001 के बाद पंजीकृत विद्यार्थी मर्सी चांस योजना का लाभ उठा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर कुलपति द्वारा गठित समिति पुराने मामलों पर भी विचार करेगी। उन्होंने बताया कि मर्सी चांस के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 20 जून तक ऑनलाइन जारी रहेगी, जबकि परीक्षाएं अगस्त 2026 में विवि परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी एमडीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
Girish Saini 

