खेल नर्सरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 7 मार्च तकः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य खेल विभाग द्वारा आगामी सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में जिमनास्टिक, रोविंग तथा स्विमिंग खेलों की नर्सरियों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। उन्होंने इच्छुक सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे इन खेलों में नर्सरियां संचालित करने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च तक खेल विभाग की वेबसाइट haryanasports.gov.in पर अवश्य करें। ये खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही खोली जाएंगी।

Girish Saini 

