आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तकः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के युवाओं एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें। हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ाई गई है।
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हसनगढ़ में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां अभ्यर्थी दाखिले संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है।
दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं अन्य दिशा-निर्देश हरियाणा आईटीआई प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई हसनगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई हसनगढ़ में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, एम.ए.ई.ई., एम.एम.वी. तथा आर.ए.सी. सहित कुल 18 विभिन्न व्यवसायों (ट्रेडों) में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
Girish Saini 


