जीजेयू में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 8 जून तक

जीजेयू में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 8 जून तक

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 जून से बढ़ाकर 8 जून 2026 कर दी गई है। विभिन्न कोर्सिज में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों के प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है और  विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की मांग पर विवि प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विवि द्वारा पहले से संचालित व नए शुरु किए गए सभी कोर्स उद्योग और बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप हैं। सभी कोर्स रोजगारोन्मुखी हैं तथा एनईपी-2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं।

प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे सीटों की संख्या, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा (जहां लागू हो), काउंसलिंग शेड्यूल एवं शुल्क संरचना आदि विवि वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में उपलब्ध है। बीटेक, बीफार्मा एवं संबंधित लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी (एचएसटीईएस), पंचकूला के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर या क्यूआर कोड के माध्यम से विवरण प्राप्त कर सकते हैं।