एमडीयू में बीपीएचएस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त तक
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंस द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित चार वर्षीय बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंस के निदेशक प्रो मुनीष गर्ग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी चार वर्षीय बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ओपन फिजिकल काउंसलिंग 6 अगस्त को आयोजित होगी, चयनित अभ्यर्थियों को 7 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। पहले प्रवेश परीक्षा मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद पूर्व में आवेदन करने वाले शैक्षणिक मेरिट अभ्यर्थियों तथा अंत में 3 अगस्त तक आवेदन करने वाले नए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
Girish Saini 

