जीयू के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 19 जुलाई तक
गुरुग्राम, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में गुरुग्राम विवि, गुरुग्राम के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई कर दी गई है। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई थी, जिसे विद्यार्थियों की मांग पर बढ़ाया गया है।
कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि विवि द्वारा संचालित 45 पीजी कोर्सों की 1054 सीटों पर दाखिले के लिए अभी तक 3843 विद्यार्थी पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस सत्र से शुरू किये जा रहे नए पाठ्यक्रमों में भी काफी रुचि देखा रहे है। कुलपति ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
Girish Saini 


