कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतक में ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त तकः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतक में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को आवास, भोजन, यूनिफॉर्म तथा पाठ्यपुस्तकें पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकें। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतक के हेल्पडेस्क नंबर 9812347574 पर संपर्क कर सकते हैं।
Girish Saini 

