एमडीयू में 100 पाठ्यक्रमों की 4000 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने किया प्रवेश विवरणिका का लोकार्पण।

एमडीयू में 100 पाठ्यक्रमों की 4000 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में स्नातकोत्तर (पीजी), एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, बीपीएड, एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल तथा डीआईएसएलआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 100 विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 4000 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के कांफ्रेंस कक्ष में सत्र 2026-27 की प्रवेश विवरणिका (प्रॉस्पेक्ट्स) का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी 10 जून तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे।

डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान ने सत्र 2026-27 के पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका बारे जानकारी दी। इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ़ साइंसेज प्रो मीनाक्षी वशिष्ठ, डीन ह्यूमैनिटीज प्रो. रणदीप राणा, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, निदेशक सीडीओई प्रो. राजेश धनखड़, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी,सहित अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में संचालित पाठ्यक्रमों- एमए एजुकेशन में 30, एमएड में 50, एमपीएड में 40, बीपीएड में 100, एमए अंग्रेजी में 60, एमए हिंदी में 60, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 40, एमए संस्कृत में 75, एमए संगीत वोकल में 15, एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार में 15, एमए फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग में 15, एमए योगा साइंस में 50, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज में 50, एमए इकोनॉमिक्स में 60, एमए ज्योग्राफी में 50, एमए हिस्ट्री में 70, एम.लिब एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 45, एमए पॉलिटिकल साइंस में 60, एमए साइकोलॉजी में 40, एमए लोक प्रशासन में 50, एमए सोशियोलॉजी में 50, एमएससी फोरेंसिक साइंस में 25, एलएलबी आनर्स तीन वर्षीय में 120, एलएलएम में 30 तथा एलएलएम एसएफएस में 60 सीटें उपलब्ध हैं।

वहीं, एमएससी-बायो इंफोर्मेटिक्स में 20, बायोटेक्नोलॉजी में 20, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी में 20, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में 30, बायोकेमिस्ट्री में 40, बॉटनी में 40, एनवायरमेंटल साइंसेज में 35, एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी में 20, फूड टेक्नोलॉजी में 20, जेनेटिक्स में 30, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में 20, माइक्रोबायोलॉजी में 25, जूलॉजी में 40, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 30, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 40, एमबीए में 180, एम.कॉम में 60, एमफार्मेसी- इंडस्ट्रियल फार्मेसी में 10, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री में 15, फार्माकोग्नोसी में 10, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स में 10, एमएससी केमिस्ट्री में 90, एमसीए में 60, एमएससी-कंप्यूटर साइंस में 40, एमएससी कंप्यूटर साइंस-डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में 40, एमटेक कंप्यूटर साइंस में 30, एमएससी गणित में 60, एमएससी गणित एफएफएस में 120, एमएससी फिजिक्स में 60, एमएससी स्टैटिसटिक्स में 50, एमए हिन्दू स्टडीज में 30, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी में 60, एमए-गाइडेंस एंड काउंसलिंग में 30, एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में 18, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 24, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30, एमटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में 24, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18, एमटेक मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑटोमेशन में 24, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 24, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 24, एमटेक पावर सिस्टम्स में 24 सीटें उपलब्ध हैं। इसका अलावा, वर्किंग प्रोफेशनल के लिए एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 15 सीटें उपलब्ध हैं। एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल (केवल डेफ के लिए) तथा डीआईएसएलआई (केवल हियरिंग के लिए) पाठ्यक्रमों समेत अन्य विस्तृत जानकारी विवि वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।