हस्तलेख व अंग्रेजी संभाषण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हस्तलेख व अंग्रेजी संभाषण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 10 विद्यालयों के लगभग 320 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागी स्कूलों में शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर, शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड, शिक्षा भारती विद्यालय जेपी कॉलोनी, शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर, गीता विद्या मंदिर पुरखास, गीता विद्या मंदिर गोहाना, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी, सरस्वती शिक्षा सदन महम, गीता निकेतन बादली शामिल रहे।

 

प्राचार्या ममता भोला ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेजी संभाषण में दक्ष करना और लिखावट में सुधार रहा। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उच्चतर कक्षाओं के अनुसार चार सत्र आयोजित किए गए।

 

राकेश सिंधवानी, कृष्ण लाल गिरधर, मनजीत व पूनम ने आधुनिक युग में अंग्रेजी संभाषण व संप्रेषण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी संभाषण में आने वाली चुनौतियां और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। वहीं, लेख सुधार पर आयोजित सत्रों में सुनीता चावला, सरिता कोचर, सुनीता गुगनानी व मीनू मेंहदीरत्ता ने लेख सुधारने की युक्तियां साझा की। प्राचार्या ममता भोला ने आभार व्यक्त किया।