एक ईंट–एक रुपया चौक पर लगेगी 55 फीट ऊंची हाईमास्ट लाइट
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम द्वारा स्थानीय झज्जर रोड स्थित एक ईंट–एक रुपया चौक पर 55 फीट ऊंची हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इस कार्य का शुभारंभ मनोनीत निगम पार्षद अनीता गर्ग एवं रमेश बोहर ने नारियल फोड़कर किया। ये लाइट अनीता गर्ग की पार्षद निधि से लगाई जा रही है।
पार्षद रमेश बोहर ने कहा कि रोहतक को नंबर वन शहर बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के मार्गदर्शन में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
पार्षद अनीता गर्ग ने अपील की कि महिलाएं घर के गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके निगम की गाड़ी में डालें तथा किसी भी प्रकार के कचरे को आग न लगाएं। इस दौरान लोकेश जैन, सुशील गुप्ता, शंकर लाल गर्ग, देशराज बंसल, मुकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

