मंगलवार को 3758 विद्यार्थियों ने दी 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा
पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षाः उपायुक्त सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को आयोजित 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिला में कुल 3824 में से 3758 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 66 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Girish Saini 

