एनएसएस शिविर के तीसरा दिन स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

एनएसएस शिविर के तीसरा दिन स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सरपंच अनूप ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गांव की भौगोलिक स्थिति तथा सामाजिक परिवेश के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने छोटे-छोटे समूह बनाकर गांव में सर्वेक्षण और जागरूकता अभियान चलाया और ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को शिक्षा के महत्व, सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने रोहतक स्थित जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और अनाथालय का भ्रमण किया और वहां बुजुर्गों और बच्चों के साथ समय बिताया।