आईटीआई की रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट प्रवेश; सहायता केंद्र पर कर सकते हैं आवेदनः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हसनगढ़ में सत्र 2026-27 के दाखिले की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि रिक्त सीटों पर नए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 2 से 7 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में बनाए गए सहायता केंद्र पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, एमएईई, एमएमवी, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, आरएसी समेत कुल 20 ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी ऑन-द-स्पॉट दाखिला चरण में शामिल होकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर 7 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
उपायुक्त ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। दाखिले से जुड़ी पात्रता, दस्तावेज और अन्य जानकारी admissions.itiharyana.gov.in पर उपलब्ध है।

Girish Saini 

