भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने की पूजा
रोहतक, गिरीश सैनी। जैन सभा, रोहतक के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जैनजति मे श्रद्धालुओं ने धार्मिक नमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान एवं सुमतिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक, केवल ज्ञान कल्याणक, मोक्ष कल्याणक गाजे बाजे के साथ किया।
मुनि निश्चिंत सागर, आर्यिका रत्न सरस्वती भूषण माता के सानिध्य में श्रद्धालुओं द्वारा महा शांति धारा विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया द्वारा संपन्न की गई। पूजा में विनय पाठ, महावीर भगवान की पूजा और नमोकार बीजाक्षर महामंडल विधान के 400 अर्घ्य मंत्रों के साथ अष्ट द्रव से बना महा अर्घ्य समर्पित किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने
संगीतमय महाआरती की। जैन धर्म के भजनों पर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। मुनि निश्चिंत सागर ने सुमतिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के बारे में बताते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। आर्यिका रत्न सरस्वती भूषण माता ने भी प्रवचन दिए।

Girish Saini 

