मातृ दिवस के उपलक्ष्य में दिखा प्रेम, संस्कार और पीढ़ियों का संगम
रोहतक, गिरीश सैनी। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जैड ग्लोबल स्कूल में दादी-नानी दिवस आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था।
बतौर मुख्य अतिथि, डॉ. संतोष मुद्गल (पूर्व प्राचार्या, वीएकेएम, बहादुरगढ़), डॉ. शशि चौधरी, एवं अनिता देवी ने अपनी शिरकत की। जैड एजुकेशन सोसाइटी की उपाध्यक्षा मूर्ति देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दादी-नानी के लिए - म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को उपहार व टाइटल देकर सम्मानित किया गया।
डीन हरजीत कौर घुम्मन ने कहा कि दादी-नानी परिवार की जीवित धरोहर हैं। इनका स्नेह, अनुभव और संस्कार ही बच्चों की नींव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Girish Saini 

