जन्मदिन पर डॉ अरविंद शर्मा ने गौड़ शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की

जन्मदिन पर डॉ अरविंद शर्मा ने गौड़ शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की

रोहतक, गिरीश सैनी। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान में सोमवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का जन्मदिन हवन और रक्तदान शिविर के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थान युवाओं के भविष्य निर्माण के साथ उनमें संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदारी की अपील की।

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के प्रशासक एवं एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने मंत्री का स्वागत करते हुए अनुदान घोषणा के लिए आभार जताया।