28 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव जसिया में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के समर्थन में रैली को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी करेगें संबोधित। 

28 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव जसिया में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी गढ़ी-सांपला किलोई विधानसभा की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में संपन्न हुई। 
इसमें लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव जैन, पूर्व सहकारिता मंत्रीमनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार की पत्नी डॉ रीटा शर्मा, विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक सरिता नारायण, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 28 अप्रैल को 10 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा के समर्थन में गढ़ी-सांपला किलोई विधानसभा के गांव जसिया में विधानसभा स्तरीय जनसभा को सम्बोधित करगें।