36वें दिन सभी धरनारत लिपिकों ने की भूख हड़ताल
हिसार, गिरीश सैनी। हिसार लघु सचिवालय में धरने पर बैठे लिपिकीय वर्ग के सभी कर्मचारी बुधवार को भूख हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल कर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की बात कही।
जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने कहा कि जब तक सरकार हमारा हक नहीं दे देती, तब तक हम कार्य पर नहीं जाएंगे। सरकार हमारे कार्य की समीक्षा के आधार पर हमें वेतनमान दें।
उपायुक्त कार्यालय के राज्य प्रधान राजेश घोटिया ने कहा कि बार-बार अवगत करवाने के बाद भी सरकार हमारी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। गूंगी व बहरी सरकार को जगाने के लिए कर्मचारियों को आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
राज्य कोषाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुटता से संघर्ष को जारी रखने का आह्वान किया।
Girish Saini 

