लंबित शिकायतों पर स्टेटस रिपोर्ट दें अधिकारीः डीसी सतबीर सिंह

समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनी जन समस्याएं, समयबद्ध निपटान के दिए निर्देश

लंबित शिकायतों पर स्टेटस रिपोर्ट दें अधिकारीः डीसी सतबीर सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। जिन शिकायतों का मौके पर निपटारा संभव है, उन्हें तुरंत हल करें। अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने और अनावश्यक रूप से किसी भी मामले को लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।